Mahindra Bolero SUV crosses Sales of One Lakh Units in last Financial Year
Bolero Neo SUV को विशेषतौर पर युवा कस्टमर्स के लिए पेश किया गया था। इसमें प्रति दिन के इस्तेमाल वाले कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ mHAWK100 इंजन है जो अधिक पावर और टॉर्क देता है। यह शहर के साथ ही हाइवे पर भी ड्राइव के लिए एक अच्छा विकल्प है। Bolero Neo के अलावा इसका क्लासिक वेरिएंट भी कस्टमर्स को पसंद आ रहा है। पिछले वित्त वर्ष में इसकी बिक्री 28 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। इसमें सात लोगों की सिटिंग कैपेसिटी है। Mahindra and Mahindra के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव सेक्टर), Veejay Nakra ने बताया, “Bolero की 14 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ यह केवल एक SUV से अधिक है। यह अर्द्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है।” Bolero SUV का बहुत से सरकारी विभागों में भी इस्तेमाल होता है।
इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था। इसे भी कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। Mahindra XUV400 के लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी। इसे चार दिनों के अंदर ही 10,000 बुकिंग मिल गई थी। महिंद्रा की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। इस मार्केट में कंपनी का मुकाबला टाटा मोटर्स से है। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। महिंद्रा की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसे पांच कलर्स – आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया गया है।
कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।