Google Doodle celebrates Alan Rickman english actor movies like Harry Potter Die Hard more details
एलन रिकमैन का जन्म 21 फरवरी 1946 को इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में हुआ था। उन्हें शुरू से ही पेंटिंग करने का शौक था। इसलिए उनके माता-पिता और उनके शिक्षकों ने उनको कला के क्षेत्र में ही आगे बढ़ने की सलाह दी। Google के अनुसार, आगे चलकर उन्होंने एक्टिंग को चुना। वो पहले स्कूल में होने वाले नाटकों में भाग लेते थे। उसके बाद उन्होंने कॉलेज के दिनों में ग्राफिक डिजाइन को भी स्टडी किया। चेलसा कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिजाइन से स्नातक होने के बाद उन्होंने अपनी डिजाइन कंपनी की शुरुआत की।
26 साल की उम्र में उन्होंने कंपनी को छोड़ा और अपना पूरा ध्यान एक्टिंग पर लगा दिया। इसके कुछ सालों बाद उन्होंने रॉयल शेक्सपीयर कंपनी को जॉइन कर लिया जहां वे The Tempest and Love’s Labour’s Lost में नजर आए। 1985 में Les Liaisons Dangereuses नामक नाटक के लिए उन्होंने पुरस्कार मिला। इसके बाद से उन्हें फिल्मों के लिए भी ऑफर मिलने लगे।
फिल्म Die Hard में रिकमैन ने एक अपराधी मास्टरमाइंड हेंस ग्रूबर का रोल प्ले किया। इसे सिनेमा के इतिहास में अब तक सबसे शानदार विलेन कैरेक्टर माना जाता है। उसके बाद फिल्म Robin Hood: Prince of Thieves में भी उन्हें ऐसा ही एक रोल मिला। इसके बाद उनके फिल्मी करियर की उड़ान शुरू हो गई। 1996 में Rasputin: Dark Servant of Destiny के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला। 2001 में वह फिल्म Harry Potter and the Philosopher’s Stone में नजर आए। उनकी परफॉर्मेंस को इतना पसंद किया गया कि वे इसकी अगली सात किश्तों में भी नजर आए। सिनेमा में उनके योगदान के लिए गूगल ने उन्हें याद किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।