Take a fresh look at your lifestyle.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु से अबीर को छीनने के लिए अक्षरा ने पार की हदें, कानून की धमकी देकर किया ये काम

0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Image Source : HOTSTAR
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 28 April Spoiler: टीआरपी लिस्ट में टॉप 3 की दौड़ में शामिल रहने वाले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को आने वाले एपिसोड में हम एक बार फिर Pranali Rathod और Harshad Chopda यानी अक्षरा और अभिमन्यु के बीच बड़ा बवाल देखने वाले हैं। क्योंकि मेकर्स अभी इन दोनों के बीच सब ठीक करने के इरादे में नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए अब अक्षरा, अभिमन्यु को उसके बेटे अबीर से दूर करने के लिए हर हद पार करने वाली है।

अबीर के जन्मदिन पर होगा धमाका 

पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि अभिमन्यु को अपने बेटे अबीर के बर्थडे के बारे में बता चलता है। जिसके बाद वह काफी एक्साइटेड हो जाता है और रातभर बेटे को सरप्राइज देने के लिए तैयारी करता है। लेकिन अब हम देखेंगे कि इस बर्थडे सरप्राइज के साथ अभिमन्यु को अक्षरा और अभिनव से मुकाबला करना होगा। क्योंकि अक्षरा किसी भी हाल में अबीर को अभिमन्यु के पास नहीं जाने देना चाहती।

अभिमन्यु देगा अबीर को 6 गिफ्ट 

शो के आगामी एपिसोड में हम देखेंगे कि गोयनका हाउस में अबीर के जन्मदिन की ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारी हो रही है। वहीं रुही, अबीर को कमरे से बुलाने जाती है, लेकिन वहां जाकर वह देखती है कि अबीर कमरे में नहीं है। क्योंकि उसे पहले ही अभिमन्यु अपने साथ लेकर जा चुका है। इस मौके पर हम देखेंगे कि अभिमन्यु अबीर के संग जमकर मजे करता है। वह हर उस पल को जीना चाहता है जो उसे अब तक नसीब नहीं हुए थे। इसके बाद अभिमन्यु और अबीर डांस करते हैं। जिसके बाद अभिमन्यु हर बीते साल के लिए अबीर को 1 गिफ्ट देता है, यानी वह अबीर को पूरे 6 गिफ्ट देता है।

अभिनव के गुस्से का शिकार बनेगा अभिमन्यु 

इसके आगे हम देखेंगे कि अबीर को खोजते हुए अभिनव वहां पहुंच जाएगा जहां अभि और अबीर हैं। पार्टी और गिफ्ट देखकर अभिनव को काफी गुस्सा आता है और वह अभिमन्यु पर भड़क जाता है। लेकिन अभिमन्यु भी चुप नहीं रहता और अभिनव को ताना मारता है कि वह भी ज्यादा ठीक इंसान नहीं है। यह सुनकर अभिनव का पारा और गर्म हो जाता है। इसके बाद वह अभिमन्यु को उसका असली चेहरा दिखाता है और कहता है कि हां, मैं बहुत खराब इंसान हूं तभी तो एक अंजान लड़की का सहारा बना। किसी और के बच्चे को अपना नाम दिया। एक तूफानी रात में प्रेग्नेंट लड़की को अपनी पीठ पर लेकर गया। यह सब सुनकर अभिमन्यु शांत होकर रह जाता है।

Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: माया की जिंदगी फिर बनेगी नर्क, आएंगे ये बड़े ट्विस्ट

अक्षरा करेगी ये काम 

इसके आगे हम देखेंगे कि अभिमन्यु और अभिनव के इस झगड़े को अक्षरा सुन लेगी। जिसके बाद वह हर हाल में अभिमन्यु से अबीर को दूर करने की ठान लेती है। वह साफ शब्दों में अभिमन्यु को धमकी देगी और कहेगी कि अगर वह उसके बेटे से दूर नहीं हुआ तो वह कानून का सहारा लेगी।

Rakhi Sawant ने ढोल की थाप पर किया बाराती डांस, VIDEO में देखिए ड्रामा क्वीन का जलवा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

%d bloggers like this: